मोहब्बत बाइस-ए-दीवानगी है और बस मैं हूँ - क़ैसर निज़ामी

क़ैसर निज़ामीक़ैसर निज़ामी

4 min read · 12.4K reads

मोहब्बत बाइस-ए-दीवानगी है और बस मैं हूँ
के अब पैहम इनायत आप की है और बस मैं हूँ

सुकूँ हासिल है दिन में और न शब को चैन मिलता है
के अब तो कशमकश में ज़िंदगी है और बस मैं हूँ

न जाने माजरा क्या है नज़र कुछ भी नहीं आता
के अब हद्द-ए-नज़र तक तीरगी है और बस मैं हूँ

नहीं है आज मुझ को ख़दशा-ए-जुल्मत ज़माने में
रूख़-ए-ताबाँ की उन की रौशनी है और बस मैं हूँ

कदम क्या डगमगाएँगें रह-ए-उल्फत में ऐ साकी
बहुत ही मुख़्तसर सी बे-खुदी है और बस मैं हूँ

तेरे नक्श-ए-कदम पर सर झुकाना काम है अपना
ख़ुदा शाहिद ये मेरी बंदगी है और बस मैं हूँ

उन्हें रूदाद-ए-ग़म अपनी सुनाऊँ किस तरह ‘कैसर’
वही उन की अदा-ए-बरहमी है और बस मैं हूँ
क़ैसर निज़ामी
About the poet

क़ैसर निज़ामी

View profile & all 12 Poems / Stories

More from क़ैसर निज़ामी

  1. आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैं - क़ैसर निज़ामी

    आतिश-ए-सोज़-ए-मोहब्बत को बुझा सकता हूँ मैंदीदा-ए-पुर-नम से इक दरिया बहा सकता हूँ मैं

    12.4K reads
  2. दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गया - क़ैसर निज़ामी

    दिल सोज़-ए-आह-ए-गम से पिघलता चला गयामैं ज़ब्त की हदों से निकलता चला गया

    12.4K reads
  3. जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहीं - क़ैसर निज़ामी

    जाम-ए-नज़रो से पिलाया है तुम्हें याद नहींमुझ को दीवाना बनाया है तुम्हें याद नहीं

    12.4K reads
  4. कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझे - क़ैसर निज़ामी

    कह रही है सारी दुनिया तेरा दीवाना मुझेतेरी नज़रों ने बना डाला है अफ्साना मुझे

    12.4K reads
  5. ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दो - क़ैसर निज़ामी

    ख़ैर से उन का तसव्वुर हम-सफर होने तो दोये चराग-ए-राह-ए-मंजिल जल्वा-गर होने तो दो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like