स्मृति में … हिन्दुस्तानी माँ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

7 min read · 12.4K reads

मातृभूमि सरीखी माँ
सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच
टघरती हुई
चलाती है अपना समय
देश और परदेश के
अपने घर और परिवार में
ठियाँ के लिए
गठरी सकेले
उजारती रही
अपने जाये बच्चों और रिश्तेदारों के दुआरी दुआरी
और जान गई
कि पिता के देह तजते ही
दरक जाता है
उसके अपने देह से तजा
परिवार का घरौंदा भी

बुढ़ापे के उत्तरार्ध में भी
अपने जीवन के सारे प्रयोग करती हुई
मृत्यु के विरुद्ध
मृत्यु से लड़ती हुई
थकी-हारी माँ
ऋतुओं के बदलाव में
याद करती है
अपने जीवन का ऋतु चक्र
धुँधली दृष्टि
और झुर्राई देह में बरसात होने पर
महसूस करती है बरखा का सुख
और भीग उठती है मातृभूमि की तरह
स्मृतियों में

थकी-हरी माँ बताती है
अपनी जरूरत
जैसे
यह उनकी ही नहीं
धरती की भी जरूरत है

माँ में बोलती है मातृभूमि
और मातृभूमि में बोलती है माँ

जब
उसकी ही जुती-जुताई धरती पर
खेती करने की जगह
लगता है कोई कारखाना
अपने पोपले मुँह से
चीखती है वह
मशीन से भी अधिक तेज आवाज़ में
जैसे उसकी छाती में भी हो
विष्फोटक बगावत

यूरोप में
रह कर भी
नहीं बदले
उसके धरती के संस्कार
इसीलिए
वह माँ होकर भी
मातृभूमि है
जिसमें समाई है सम्पूर्ण पृथ्वी।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँ