शब्द के ह्रदय में - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

आँखों के भीतर
नदी है
पलकें मूँदकर
नहाती हैं आँखें
दुनिया से थककर

ओठों के अंदर
वृंदावन है
चुप हो कर जीते हैं ओंठ
स्मृति सुगंध
तृषित होने पर

ह्रदय-धरा में
प्रणय-नियाग्रा
मेरे लिए झरता हुआ
लेकिन
तुम्हारे ही लिए

निर्झर को
नियाग्रा कहते हो
और मैं
तुम्हें

कल को
विहान पुकारते हो
और मैं
तुम्हें

वचन को
प्राण कहते हो
और मैं
तुम्हें

सुख को
मेरे नाम से जानते हो
और मैं
तुम्हें

सुख को तुम
मेरी हथेली मानते हो
और मैं
तुम्हें।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीअफ़वाहहर बस्ती में अफ़वाहों के तालाब के लिए छोटे बड़े गड्ढे होते हैं।पहले बादलों के फाहे की तरह ऊपर से गुजरती है अफ़वाह,— फ़रीद ख़ाँ