सब कुछ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

धूप
निचोड़ लेती है
देह के रक्त से पसीना।

माटी के बीज
बीज से पत्ते
पत्ते से वृक्ष
और वृक्ष से
निकलवा लेती है धूप
सब कुछ।

धूप
सब कुछ सहेज लेती है
धरती से
उसका सर्वस्व
और सौंप देती है प्रतिदान में
अपना अविरल स्वर्णताप
कि जैसे
प्रणय का हो यह अपना
विलक्षण अपनापन।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like