मेघ बूँद - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

नदी के
द्वीप वक्ष पर
लहरें लिख जाती हैं
नदी की हृदयाकाँक्षा
जैसे मैं

सागर के
रेतीले तट पर
भँवरें लिख जाती हैं
सागर के स्वप्न भँवर
जैसे तुम

पृथ्वी के
सूने वक्ष पर
कभी ओस
कभी मेघ बूँद
लिख जाती है
तृषा-तृप्ति की
अनुपम गाथा
जैसे मैं।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like