मन के भोजपत्र - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

5 min read · 12.4K reads

स्वदेश से आई
चिट्ठी ने कहा

दुआओं के शब्द
होते हैं चिट्ठियों में
और सपनों की आँखें
खुलती हैं चिट्ठी में

शब्दों की खामोश छाया
शब्द अपने कोमल स्पर्श से
कागज पर छोड़ते हैं स्पर्श की मुलायम भाषा

पिघलता है चिट्ठी में
मन का ग्लेशियर
शब्दों में घर करके
उजाला पहरुआ बन
खड़ा रहता है आँखों के सहमे
अँधेरे के खिलाफ

          घबराए हुए
          समय के विरुद्ध होते हैं
          चिट्ठी के पवित्र शब्द
          मन के पीपल से उड़ आए
          पके पत्ते हों जैसे
          मन-डायरी के सादे पृष्ठों पर
          तुम्हारे वक्ष धड़कनों के शब्द हैं जैसे
          चिट्ठी के शब्द
          मन के भोजपत्र

मन में उगती और सिमटती
ऋतुओं की अंतर्यात्रा से
झरे हुए होते हैं चिट्ठी के शब्द
शब्द-वक्ष में उगे हुए
स्मृति-पुष्प हों जैसे

मन के छत्ते से
शहद की तरह निचुड़ आते हैं
चिट्ठी के शब्द
अपने देश की आत्मीय स्मृति में पगी हुई
होती है स्वदेश से आई चिट्ठी।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी