माँ - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

पृथ्वी छोड़कर
माँ के जाने पर भी
माँ बची रहती है
संतान की देह में।

संतान की देह
माँ की पृथ्वी है
माँ के देह त्यागने पर भी।

माँ के जाने पर भी
माँ बची रहती है
प्राण बन कर।

कठिन समय में
शक्ति बनकर
बची रहती है माँ।

माँ के जाने पर भी
बचपन की स्मृतियों में
बची रहती है माँ।

माँ अपने जाने पर भी
बची रहती है
अपनी संतानों में
शुभकामनाएँ बन कर।

माँ जाने पर भी
कभी नहीं जाती है
बच्चे बूढ़े हो जाएँ फिर भी।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे