काला कोट - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

कविताओं ने
पहन लिया है काला कोट
शब्दों का
समय के विरोध में

कविता का हर शब्द
हालात के मातम में मौन।

कुछ लोग लील लिए हैं
समय के प्रतिरोधी सच्चे शब्दों को

बहुत कम शब्द बचे हैं
जो बोलते हैं अपने अर्थ
शब्दों की मौलिक प्रकृति के साथ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like