धूप-ताप - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

धूप
निचोड़ लेती है
देह के रक्त से पसीना

माटी से बीज
बीज से पत्ते
पत्ते से वृक्ष
और वृक्ष से
निकलवा लेती है — धूप
सबकुछ

धूप
सबकुछ सहेज लेती है
धरती से
उसका सर्वस्व
और सौंप देती है — प्रतिदान में
अपना अविरल स्वर्णताप
कि जैसे —
प्रणय का हो यह अपना
विलक्षण अपनापन
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like