दस्तक - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

दरवाज़े
बने होते हैं
दस्तकों के लिए।

दस्तक से
तड़प उठते हैं
किवाड़ के रोम-रोम।

दरवाज़े
सुनना जानते हैं दस्तक
पर चुप रहते हैं
गरीब के सपनों की तरह।

दरवाज़े
जानते हैं
दस्तकों की भाषा।

सुनवाई
न होने पर
दरवाज़े छोड़ देते हैं दीवारें
और दीवारों के घर।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like