चुपचाप - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

2 min read · 12.4K reads

आँखों के भीतर
आँसुओं की नदी है ।

पलकें मूंदकर
नहाती हैं आँखें।
अपने ही आँसुओं की नदी में
दुनिया से थक कर ।

ओठों के अन्दर
उपवन है,
जीते हैं— ओंठ
चुप होकर स्मृति
प्यास से जल कर
एकाकीपन की आग में ।

हृदय की वसुधा में
प्रणय का निर्झर नियाग्रा है
मेरे लिए ही झरता हुआ… ।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेफिर से बदल के मिट्टी की सूरत करो मुझेइज़्ज़त के साथ दुनिया से रुख़्सत करो मुझे— मुनव्वर रानाक्या रिश्ता रहा भला...क्या रिश्ता रहा भला ज़िंदगी सेठुकरा दिया है जब उसने मुझे!— हब्बा ख़ातूनभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीअफ़वाहहर बस्ती में अफ़वाहों के तालाब के लिए छोटे बड़े गड्ढे होते हैं।पहले बादलों के फाहे की तरह ऊपर से गुजरती है अफ़वाह,— फ़रीद ख़ाँ