अनोखी भाषा - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारे-अपने संबंधों के लिए
रची है मैंने
एक अनूठी भाषा
जिसके शब्द
रातों की तन्हाई
और नींदों के सपनों से बने हैं

खुली आँखों में
सपनों का घर है
आँखों के पाँव
पहचानते हैं ह्रदय का रास्ता
काँच हुई देह पर
गिरते हैं ओंठों के बूँद-शब्द

पिघलता है रंगों का सौंदर्य
अकेलेपन की आग में
स्मृतियों की गीली रेत पर
चलती हैं अधीर आकांक्षाएँ

अभिलाषाएँ
वेनेजुएला के राष्ट्रीय पुष्प-वृक्ष
ग्रीन हार्ट का पर्याय नहीं है
जो सिर्फ एक दिन के लिए
हवाओं में खिलता है
अपनी साँसों
और पीताभ सौंदर्य-बोध के लिए।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like