अल्पना - पुष्पिता

पुष्पितापुष्पिता14 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

कलाई की आँखें
प्रतीक्षा में हैं

आँखों की चौखट में
विश्वास की अल्पना है।

मथुरा-मंदिर के
पाषाण छत्र पर
अपने दुःख को मौन में साधे हुए
कपोत-युगल समूह
कृष्ण और राधा के प्रणय की
अनन्य रागिनी को
सुनते हैं हवाओं की साँसों में
और गुनते हैं प्रणय की प्राण-शक्ति
जो एकनिष्ठ होकर ही सर्वनिष्ठ है

राधा-भाव की तरह
स्मृति में जीती हूँ कृष्णानुराग
और तुम हो जाती हूँ
तुम्हारी प्रतीक्षा में ….।
पुष्पिता
About the poet

पुष्पिता

View profile & all 196 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like