वसीयत - पुरुषोत्तम अग्रवाल

पुरुषोत्तम अग्रवालपुरुषोत्तम अग्रवाल25 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

छूट गईं जो अधूरी,
मुलाक़ातें तुम्हें देता हूँ
हों न सकी जो बातें,
तुम्हें देता हूँ
जो कविताएँ लिख न पाया,
तुम्हें देता हूँ
जो क़िताबें पढ़ न पाया,
तुम्हें देता हूँ
मर कर भी न मरने की यह वासना
स्मृति की बैसाखियों पर जीने की यह लालसा
तुम्हारी कल्पनाओं,
यादों के आकाश में
तारे की तरह टिमटिमाने की यह कामना
यह भी तुम्हें देता हूँ
जहाँ से शुरू होती है
आगे की यात्रा
वहाँ से साथ रहना है सिर्फ़
वह जो किया अपना अनकिया
सब का सब पीछे छोड़
कभी वापस न आने का वादा
तुम्हें देता हूँ ।
पुरुषोत्तम अग्रवाल
About the poet

पुरुषोत्तम अग्रवाल

इनका जन्म 25 अगस्त 1955 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ। इन्होंने १९७४ में महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. १९७७ में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर करने के बाद भा…

View profile & all 22 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like