गति - पुरुषोत्तम अग्रवाल

पुरुषोत्तम अग्रवालपुरुषोत्तम अग्रवाल25 Sept 1955

3 min read · 12.4K reads

यहाँ कोई गति नहीं पा सकता
बिना शुल्क दिए
चाहे वह रोहित ही क्यों न हो
देना ही होगा
शुल्क तुम्हें
शैव्या !
चाहे वह फटा वस्त्र ही क्यों न हो
यही आदेश है
इसी का पालन कर्तव्य है ।

किसे मिलती है गति
बिना शुल्क दिए
कहाँ जलता है शव
कहाँ करता है जीव
अंतरिक्ष गमन
बिना शुल्क दिए ।

चुकाना ही होगा कर
जो निर्धारित है
मुझसे विवाद अकारथ है
विवाद से नहीं चलतीं व्यवस्थाएँ
वे अनुगमन से ही जीवित हैं
विवाद से मनुष्य जीता है
लेकिन गति नहीं पाता ।

कोई नहीं पाता गति
बिना शुल्क दिए
वह तुम्हें चुकाना ही होगा ।
पुरुषोत्तम अग्रवाल
About the poet

पुरुषोत्तम अग्रवाल

इनका जन्म 25 अगस्त 1955 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ। इन्होंने १९७४ में महारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से स्नातक की डिग्री प्राप्त की. १९७७ में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर, मध्य प्रदेश से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर करने के बाद भा…

View profile & all 22 Poems / Stories