सूरज उगा तो फ़ूल-सा, महका है कौन-कौन - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

पुरुषोत्तम अब्बी आज़रपुरुषोत्तम अब्बी आज़र3 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads


सूरज उगा तो फ़ूल-सा, महका है कौन-कौन
अब देखना यही है कि, जागा है कौन-कौन

बाहर से अपने रूप को ,पहचानते है सब
भीतर से अपने आप को ,जाना है कौन-कौन

लेने के सांस यों तो ,गुनहेगार हैं सभी
यह देखिए कि शहर में ,जिन्दा है कौन-कौन

अपना वजूद यों तो ,समेटे हुए हैं हम
देखो इन आंधीयों में, बिखरता है कौन-कौन

दावे तो सब के सुन लिए,आज़रमगर ये देख
तारे गगन से तोड़ कर, लाता है कौन-कौन
पुरुषोत्तम अब्बी आज़र
About the poet

पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

View profile & all 25 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

  1. किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगाबात -बात पे रुठोगे तो कौन मनाने आएगा

    12.4K reads
  2. समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दो - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दोकिस बात पे हैरां हो इतना ज़रा बता दो

    12.4K reads
  3. ज़रा सा पास आओ तो, नज़र को भी नज़र आए - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    ज़रा सा पास आओ तो , नज़र को भी नज़र आएहै कितनी रात यह काली, कहीं बिजली चमक जाए

    12.4K reads
  4. फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन है - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन हैअपनो में अपना दोस्तों, अपना ही कौन है

    12.4K reads
  5. मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार कीतेरे बिना सूनी लगे, रौनक बहार की

    12.4K reads