दर्शन-लालसा - पुरुषार्थवती देवी

पुरुषार्थवती देवीपुरुषार्थवती देवी

2 min read · 12.4K reads


नाथ! पड़ा सूना मन-मन्दिर कब उसको अपनाओंगे।
नेत्र थक गये राह देखते कब तुम फिर से आओगे॥

हूँ पगली मतवाल या मैं फिर भी हूँ चरणों की दास।
प्रेम-तरंग हिलोरें लेतीं आओ, एक बार फिर पास॥
मानस-सर के हंस तुम्हीं हो, हो मेरी तन्त्री के तार।
मेरी जीवन-नैय्या के हो कर्णधार, पकड़ो पतवार॥
देकर झूठे धैर्य्य नाथ! अब नहीं मुझे ठग पाओगे।
देर करोगे तो क्या होगा, शून्य कुटी को पाओगे॥
पुरुषार्थवती देवी
About the poet

पुरुषार्थवती देवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from पुरुषार्थवती देवी

  1. निर्झर - पुरुषार्थवती देवी

    सदा दृग-जल से रोता विश्व, हृदय तुम देते अपना चीर।कहाँ पाओगे प्रेम-अनन्त, बहाकर अपना मानस-नीर॥

    12.4K reads
  2. मीठा जल बरसानेवाले - पुरुषार्थवती देवी

    नील वर्ण की चादर डाले घुमड़-घुमड़कर आनेवाले।नगर, गाँव, गिरि-गह्वर, कानन निज सन्देश सुनानेवाले॥

    12.4K reads
  3. पतझड़ - पुरुषार्थवती देवी

    इन पंखों में तड़प उठा है यह मेरा मृदुहासखिलकर भी इसमें पाया है भीना-भीना हास॥

    12.4K reads
  4. सरिता के प्रति - पुरुषार्थवती देवी

    सजनि! कहाँ से बही आ रहीं, चलीं किधर, किस ओर।किसके लिये मची है हिय में, यह व्याकुलता घोर॥

    12.4K reads
  5. दलित कलिका - पुरुषार्थवती देवी

    मुझे देखकर खड़े हँस रहे, विकसित सुन्दर फूल।करते हो परिहास हास, तरु शाखाओं पर झूल॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like