About Purnima Burman
पूर्णिमा वर्मन (जन्म २७ जून १९५५, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश), जाल-पत्रिका अभिव्यक्ति और अनुभूति की संपादक है। पत्रकार के रूप में अपना कार्यजीवन प्रारंभ करने वाली पूर्णिमा का नाम वेब पर हिंदी की स्थापना करने वालों में अग्रगण्य है। उन्होंने प्रवासी तथा विदेशी हिंदी लेखकों को प्रकाशित करने तथा अभिव्यक्ति में उन्हें एक साझा म…
Selected Quotes
Poetry & Stories
एक शहर जादू जादू
यह कहानी आज की नहीं है। बीस साल पहले की है। एक तो बीस साल बाद - इन शब्दों में ही जादू है और फिर बीस साल का लंबा समय तो किसी भी कहानी को तिलिस्मी बना सकता है। कहानी जब बीस साल पुरानी होती है, उसमें से एक नशा उड़ना शुरू होता है, धुआँ धुआँ सा जैसे हुक्के का झीना बादल.. और हल्की नशीली गुड़गुड़ाहट की ध्वनि में घुलती हुई मीठी-सी रूमानी गंध जो नथुने पार कर दिमाग की नसों तक पहुँचती है। यह नशा सच से जादू की दुनिया में ले जाता है। वैसे भी सच और जादू में दूरी ही कितनी होती है जादू में प्रवेश करने का माहौल होना चाहिये... जो आपको हर तरफ से घेर ले उसको एकाग्र कर दे एक जादुई दुनिया में विचरने के लिये।समय बदलता है तो परिवेश बदलते हैं और शहर भी बदल जाते हैं। लेकिन कभी-कभी स्मृतियों के जादू में शहर सदा वैसे ही जिंदा रहते हैं जैसे वे बीस साल पहले थे। यह कहानी भी ऐसे ही एक शहर की है। शहर का नाम- जयपुर। एक राजा, एक रानी... बीस साल पहले...
उड़ान
अल्बर्ट अबेला से कॉफी लेकर जब साक्षी क्लास में पहुँची तब पहले ग्रुप के प्रेज़ेंटेशन का अंत होने को था। यानी कॉफ़ी आराम से ख़त्म की जा सकती थी। मैम आना गवासा की ओर हल्की सी गुड मार्निंग उड़ाकर वह अपने व्याख्यान को मन ही मन दोहराने लगी। सामने वाले दूसरे छोटे ऑडिटोरियम में सहर मसूद अपने लैपटॉप को प्रोजेक्टर से जोड़ प्रेजेंटेशन की तैयारी में लग चुका था। साक्षी को देख उसने राहत की साँस ली।सब कुछ ठीक है ना? साक्षी ने पूछा।
उसकी दीवाली
नंदिता त्रिवेदी जब 'संस्कृति' पर पहुँची तब तक शोरूम खुल चुका था।संस्कृति यानि नंदिता त्रिवेदी का बुटीक जिसे वह पिछले दो सालों से चला रही है। सामने शोरूम है और पीछे है वर्कशॉप जहाँ कारीगर सिलाई और कढ़ाई का काम करते हैं।
जड़ों से उखड़े
दुबई हवाई अड्डे से शारजाह में अपने घर वाली बिल्डिंग तक पहुँचने में घड़ी देखकर १८ मिनट लगे थे। नेहा ज़रा चौंकी थी- इतनी जल्दी हम एक शहर से दूसरे शहर आ गए? उत्तर प्रदेश में तो एक गाँव भी पार नहीं होता इतनी देर में। हाँलाँकि बोली कुछ नहीं, सामान ऊपर पहुँचाना था, नाथूर सामान की ट्रॉली लिये खड़ा था, प्रकाश ने परिचय करवाया,यह है नदीम, इस बिल्डिंग का नाथूर, यानी केअर टेकर।'
नमस्ते कौर्निश
सुबह के छह बजे होंगे... योगिनी महाजन ने विला के मुख्यद्वार को बंद कर के एक बार चेक किया और रिमोट से कार का ताला खोला। हवा के हल्के से झोंके से विला के बाहर लगे गुलमोहर की डाल से बिछुड़ कर एक फूल विंडस्क्रीन से लुढ़कता हुआ बोनेट पर आ रुका। जाने क्या सोचकर योगिनी ने फूल को उठाया और कार का दरवाजा खोलकर डैशबोर्ड पर रख दिया। पर्स को पीछे की सीट पर रखा और सीट बेल्ट लगाकर कार स्टार्ट की। कार को गियर में डालने से पहले फूल को हाथ में लिया और एक एककर पंखुड़ियाँ अलग कीं-हशमत अंकल मिलेगें
About Purnima Burman
पूर्णिमा वर्मन (जन्म २७ जून १९५५, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश), जाल-पत्रिका अभिव्यक्ति और अनुभूति की संपादक है। पत्रकार के रूप में अपना कार्यजीवन प्रारंभ करने वाली पूर्णिमा का नाम वेब पर हिंदी की स्थापना करने वालों में अग्रगण्य है। उन्होंने प्रवासी तथा विदेशी हिंदी लेखकों को प्रकाशित करने तथा अभिव्यक्ति में उन्हें एक साझा मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण काम किया है। माइक्रोसॉफ़्ट का यूनिकोडित हिंदी फॉण्ट आने से बहुत पहले हर्ष कुमार द्वारा निर्मित सुशा फॉण्ट द्वारा उनकी जाल पत्रिकाएँ अभिव्यक्ति तथा अनुभूति अंतर्जाल पर प्रतिष्ठित होकर लोकप्रियता प्राप्त कर चुकी थीं।
वेब पर हिंदी को लोकप्रिय बनाने के अपने प्रयत्नों के लिए उन्हें २००६ में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, साहित्य अकादमी तथा अक्षरम के संयुक्त अलंकरण अक्षरम प्रवासी मीडिया सम्मान, २००८ में रायपुर छत्तीसगढ़ की संस्था सृजन सम्मान द्वारा हिंदी गौरव सम्मान, दिल्ली की संस्था जयजयवंती द्वारा जयजयवंती सम्मान तथा केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के पद्मभूषण डॉ॰ मोटूरि सत्यनारायण पुरस्कार से विभूषित किया जा चुका है। उनके तीन कविता संग्रह "पूर्वा", "वक्त के साथ" और "चोंच में आकाश" नाम से प्रकाशित हुए हैं। संप्रति शारजाह, संयुक्त अरब इमारात में निवास करने वाली पूर्णिमा वर्मन हिंदी के अंतरराष्ट्रीय विकास के अनेक कार्यों से जुड़ी हुई हैं।
Purnima Burman: Quick Answers
Who is Purnima Burman?
पूर्णिमा वर्मन (जन्म २७ जून १९५५, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश), जाल-पत्रिका अभिव्यक्ति और अनुभूति की संपादक है। पत्रकार के रूप में अपना कार्यजीवन प्रारंभ करने वाली पूर्णिमा का नाम वेब पर हिंदी की स्थापना करने वालों में अग्रगण्य है।
Where can I read Purnima Burman's poetry?
Kavishala has 10 poems and stories by Purnima Burman, free to read on this page, along with selected quotes you can share.
Poems & Stories by Purnima Burman
एक शहर जादू जादू
यह कहानी आज की नहीं है। बीस साल पहले की है। एक तो बीस साल बाद - इन शब्दों में ही जादू है और फिर बीस साल का लंबा समय तो किसी भी कहानी को तिलिस्मी बना सकता है। कहानी जब बीस साल पुरानी होती है, उसमें से एक नशा उड़ना शुरू होता है, धुआँ धुआँ सा जैसे हुक्के का झीना बादल.. और हल्की नशीली गुड़गुड़ाहट की ध्वनि में घुलती हुई मीठी-सी रूमानी गंध जो नथुने पार कर दिमाग की नसों तक पहुँचती है। यह नशा सच से जादू की दुनिया में ले जाता है। वैसे भी सच और जादू में दूरी ही कितनी होती है जादू में प्रवेश करने का माहौल होना चाहिये... जो आपको हर तरफ से घेर ले उसको एकाग्र कर दे एक जादुई दुनिया में विचरने के लिये।समय बदलता है तो परिवेश बदलते हैं और शहर भी बदल जाते हैं। लेकिन कभी-कभी स्मृतियों के जादू में शहर सदा वैसे ही जिंदा रहते हैं जैसे वे बीस साल पहले थे। यह कहानी भी ऐसे ही एक शहर की है। शहर का नाम- जयपुर। एक राजा, एक रानी... बीस साल पहले...
उड़ान
अल्बर्ट अबेला से कॉफी लेकर जब साक्षी क्लास में पहुँची तब पहले ग्रुप के प्रेज़ेंटेशन का अंत होने को था। यानी कॉफ़ी आराम से ख़त्म की जा सकती थी। मैम आना गवासा की ओर हल्की सी गुड मार्निंग उड़ाकर वह अपने व्याख्यान को मन ही मन दोहराने लगी। सामने वाले दूसरे छोटे ऑडिटोरियम में सहर मसूद अपने लैपटॉप को प्रोजेक्टर से जोड़ प्रेजेंटेशन की तैयारी में लग चुका था। साक्षी को देख उसने राहत की साँस ली।सब कुछ ठीक है ना? साक्षी ने पूछा।
उसकी दीवाली
नंदिता त्रिवेदी जब 'संस्कृति' पर पहुँची तब तक शोरूम खुल चुका था।संस्कृति यानि नंदिता त्रिवेदी का बुटीक जिसे वह पिछले दो सालों से चला रही है। सामने शोरूम है और पीछे है वर्कशॉप जहाँ कारीगर सिलाई और कढ़ाई का काम करते हैं।
जड़ों से उखड़े
दुबई हवाई अड्डे से शारजाह में अपने घर वाली बिल्डिंग तक पहुँचने में घड़ी देखकर १८ मिनट लगे थे। नेहा ज़रा चौंकी थी- इतनी जल्दी हम एक शहर से दूसरे शहर आ गए? उत्तर प्रदेश में तो एक गाँव भी पार नहीं होता इतनी देर में। हाँलाँकि बोली कुछ नहीं, सामान ऊपर पहुँचाना था, नाथूर सामान की ट्रॉली लिये खड़ा था, प्रकाश ने परिचय करवाया,यह है नदीम, इस बिल्डिंग का नाथूर, यानी केअर टेकर।'
नमस्ते कौर्निश
सुबह के छह बजे होंगे... योगिनी महाजन ने विला के मुख्यद्वार को बंद कर के एक बार चेक किया और रिमोट से कार का ताला खोला। हवा के हल्के से झोंके से विला के बाहर लगे गुलमोहर की डाल से बिछुड़ कर एक फूल विंडस्क्रीन से लुढ़कता हुआ बोनेट पर आ रुका। जाने क्या सोचकर योगिनी ने फूल को उठाया और कार का दरवाजा खोलकर डैशबोर्ड पर रख दिया। पर्स को पीछे की सीट पर रखा और सीट बेल्ट लगाकर कार स्टार्ट की। कार को गियर में डालने से पहले फूल को हाथ में लिया और एक एककर पंखुड़ियाँ अलग कीं-हशमत अंकल मिलेगें
फुटबॉल
लॉन की घास नर्म और गुदगुदी होने लगी थी। क्यारियों में पिटूनिया के नन्हें पौधे आँखें खोलने लगे थे, धूप धीमा धीमा गुनगुनाने लगी थी मौसमी चिड़ियों के झुंड कनेर के पेड़ों पर चहचहाने लगे थे कुल मिला कर यह कि डाइनिंग रूम से बाहर की ओर खुलने वाले बड़े दरवाजे के कांच में से दिखता बगीचा गुलज़ार नज़र आने लगा था। नवंबर का आखिरी हफ्ता था और आकाश कह रहा था कि सर्दियों का मौसम शुरू हो गया।नीलम किरण विरमानी ने बाहर की ओर एक नज़र देखा और लस्सी बिलोने लगीं- मटकी में नहीं, मिक्सी में। स्विच की छोटी सी क्लिक, ज़ूम की तेज़ आवाज़ और शांति, लस्सी तैयार। उन्होंने अपनी गोरी चिट्टी कलाई पर बँधी बड़ी सी घड़ी में समय देखा- सात बज कर अट्ठाइस मिनट। लस्सी को गिलास में पलट कर उन्होंने बेसन के पराठों वाली तश्तरी उठाई और खाने की मेज पर आ गयीं। विरमानी साहब ठीक साढ़े सात बजे मेज़ पर नाश्ता करने आ जाते हैं और ठीक आठ बजे घर से बाहर ऑफिस की ओर निकल पड़ते हैं। न जाने कितने सालों से यह क्रम चला आ रहा है।
यों ही चलते हुए
अकेले टहलते हुए नीमा को लगा कि अँधेरा बड़ी तेज़ी से घिर रहा है। हवा में हल्की-सी ठंड थी। ऐसी कि खयालों से जरा बाहर ध्यान जाए तो शरीर में सिहरन-सी दौड़ जाए। फुटपाथ सुनसान-सा था। सड़क पर ट्रेफिक ज्यादा तो नहीं पर तेज था। हर दो तीन मिनट पर एक गाड़ी उसे तेज़ी से पार करती थी। अपनी ठीक-ठाक रफ्तार के बावजूद नीमा को लगा कि वह पीछे छूटती जा रही है बिलकुल पीछे।अकेले टहलने का यह क्रम नया नहीं है। पर अकेलेपन से जो तारतम्य हो जाना चाहिए था वह अभी हुआ नहीं है। वह एक अजीब से दौर से गुजर रही है। अजीब-सा इसलिए क्योंकि जगह, परिस्थितियाँ और लोग - कुछ भी उसकी पकड़ में नहीं है। सब कुछ हवा में तैरता हुआ-सा और पाँव अपनी जमीन पर नहीं। परदेस में बिलकुल अकेली-सी है। इसीलिए इस रास्ते पर सब कुछ उसकी पहचान का होते हुए भी अजनबी-सा है। सच पूछो तो शायद यही इस देश की पहचान है। लोग- भाषा-जगहें-परिस्थितियाँ सब कुछ पहचाना हुआ-सा फिर भी सब कुछ अनजाना-सा!
सपने
"धत्, तेरे काकरोच की। फिर चुन्नी में छेद। इन तेलचट्टों ने तो नाक में दम किया हुआ है। अब चुन्नी भी खानी थी तो रेशमा गुप्ता की। कभी मेहर पद्मसी की चुन्नी चाट कर देखी है? मगर मेहर की चुन्नी, रेशमा की चुन्नी की तरह कमरे में तार की अरगनी पर लटकी नहीं रहती है रात भर। बन्द रहती है गोडरेज की आलमारी के भीतर 'मौथप्रूफ' खुशबू में।"अभी पिछले ही दिनों नया सूट सिलवाया छींटदार चूड़ीदार और कुर्ता। चुन्नी के लिए रूपये इकठ्ठा करते करते दो महीने लग गये इस बीच सिर्फ एक बार पहना, आखिर अमरेश की बहन से कितनी बार चुन्नी माँगी जा सकती थी? उसके पास भी तो दो ही रंगीन चुन्नियाँ हैं। हफ्ता भर ही हुआ चुन्नी को खरीदे। एक बार पहनी नहीं कि हो गया सत्यानाश।"
फिर आएगा नया साल
नया साल एक नन्हा बच्चा द्वार पर खड़ा है द्वार खोलने के प्रयास में रत। पुराना साल एक वृद्ध अपना सामान सहेज रहा है जाने की तैयारी में। वह सामान छोड़कर नहीं जाएगा। नये साल को देकर जाएगा।"नमस्ते, बाबा" नये साल ने कहा।
सुअवसर की प्रतीक्षा
दादी कहती थीं- "तीन सुजन जब मिलें जगत में स्वर्ग बसे तब धरती पर...""तीन सुजन कौन दादी?"- पोती पूछती थी।
Selected Quotes by Purnima Burman (चुनिंदा उद्धरण)
सिर्फ इमारतें या प्रकृति ही नहीं तमाम सारे लोग जो यहाँ नीमा की तरह शाम बिताने आते हैं नीमा के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं।सो बाहर से भीतर और भीतर से बाहर की दुनिया पर पर्दा पड़ा रहता है।यह शारजाह का पुराना एअरपोर्ट है, प्रकाश ने बताया, नया बन जाने के बाद यह ऐसे ही ख़ाली पड़ा है।पर हमें जो चाहिये क्या वह सब हम जीवन में निश्चित कर पाते हैं?दादी कहती थीं- "तीन सुजन जब मिलें जगत में स्वर्ग बसे तब धरती पर...""तीन सुजन कौन दादी?"- पोती पूछती थी।अगर लाइसेंस लेने के तीन महीनों के अंदर एक्सिडेंट हो जाए तो टेस्ट पास करने की प्रक्रिया फिर से दोहरानी होती है।Videos on Purnima Burman
Loading videos…
Books by Purnima Burman
Loading books…








