जीवन की सारी गाथा - पृथ्वी पाल रैणा

पृथ्वी पाल रैणापृथ्वी पाल रैणा26 Sept 1949

2 min read · 12.4K reads

एक ही पन्ने में आ जाती,
इस जीवन की सारी गाथा ।
तुमनें इतने ग्रंथ लिखे और,
जाने उनमें क्या लिख डाला ।
ढोंग रचा खोने पाने का,
लोभ मोह से जांचा परखा ।
भय से रिक्त नहीं हो पाये,
सुख चाहा पर दु:ख को पाला ।
पृथ्वी पाल रैणा
About the poet

पृथ्वी पाल रैणा

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like