कुछ झूठी कविताएं-2 - प्रियदर्शन

प्रियदर्शनप्रियदर्शन24 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

सच बोलने के लिए जितना साहस चाहिए
झूठ बोलने के लिए उससे ज्यादा साहस चाहिए
आखिर पकड़े जाने का ख़तरा तो झूठ बोलने वाले को उठाना पड़ता है।
सच बोलने वाले को लगता है, सिर्फ वही सच्चा है
जबकि झूठ बोलने वाला जैसे मान कर चलता है, सब उसकी तरह झुठे हैं
इस लिहाज से देखें तो झूठ सच के मुकाबले ज़्यादा लोकतांत्रिक होता है।
सच इकहरा होता है, झूठ रंगीन
सच में बदलाव की गुंजाइश नहीं होती, झूठ में भरपूर लचीलापन होता है
कहते हैं, झूठ के पांव नहीं होते, लेकिन उसके पंख होते हैं
लेकिन कहते यह भी हैं
दलीलों की ज़रूरत झूठ को पड़ती है
सच को नहीं।
प्रियदर्शन
About the poet

प्रियदर्शन

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like