वे और हम - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

वे मुँह से बोलते
और हम मन से ।

वे आँख से देखते
और हम ज्ञान से ।

वे कान से सुनते
और हम चेतना से ।

वे नाक्से सूँघते
और हम अहसास से ।

वे स्पर्श से पहचानते
और हम अनुभूति से ।

वे सहारोंसे चलते
और हम अपने बल से ।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like