तुम मिलो - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

कुआँर की धरती की तरह मिलो
मिलो! शरद की दूध भरी चाँदनी जैसे
बसंती बयार की तरह मिलो
मिलो! कोकिल के मुक्त आलाप जैसे
बैसाख की रजनीगंधा की तरह मिलो
मिलो! सावन के मेघ से फूटती सूर्य-किरण जैसे

कविता के बाग़ में दूब-सी पीकती अनुभूति की तरह मिलो
मिलो! अक्षयवट से फूटकर
पाताल तक समाती जटाओं जैसे
तुम मिलो! कुछ-कुछ इस तरह- मिलो तुम ।
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like