जोगी जंगल बीच बसें - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

4 min read · 12.4K reads

जोगी जंगल बीच बसें !
अपना पादा आप हँसे !!

लगा धूनियाँ ये मुसटण्डे
सुलगाते कण्डों पर कण्डे
तंत्र-मंत्र में दिखा करिश्में
बाँध रहे भक्तों को गण्डे
स्वर्ग नर्क के डर बतलाकर
भरमाते सबको रसमण्डे
आँतें तक निकाल लेते हैं

जो भी इनके जाल फँसें !
जोगी जंगल बीच बसें !!

इनके चिमटे बड़े नुकीले
इनकी खड़तालें आकर्षक
इनकी तपोभूमि में रमतीं
इंद्रलोक की रंभा लकदक
जो भी इनकी पोल खोलता
उनको इनके नाग डँसें
जिससे पीली पड़ें नसें

जोगी जंगल बीच बसें !
अपना पादा आप हँसें !!

रँगे सियारों के जैसे ये
धर्म-ध्वजा फहराते हैं
करते कर्ण वही श्रद्धालु
जो उनसे ये करवाते हैं
लीक छोड़ चलते जो राही
उनको इनके दूत कसें

जोगी जंगल बीच बसें !
अपना पादा आप हँसे !!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीइंसाफ़अगर लोग इंसाफ़ के लिए तैयार न हों।और नाइंसाफ़ी उनमें विजय भावना भरती हो,— फ़रीद ख़ाँ