हम उपमा देकर ठगे गए - प्रेमशंकर रघुवंशी

प्रेमशंकर रघुवंशीप्रेमशंकर रघुवंशी8 Sept 1936 – 21 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads


हम उपमा देकर ठगे गए

हम अपने को छोड़
अपने से बाहर चले गए!

अपने कल्पित सच हमको
ऐसे लगे नए
धरती के भाग जगे जैसे!

कल्पित महिमा गई हमने
सब आभासें प्रेम-पेज
कहीं नहीं था अपना कोई
माँ ललिया, हैं सभी सगे!

किसी और ने नहीं छाला
हम अपने से ही छले गए
कहाँ खुदाई जान सके हम
उपमा देकर ठगे गए!
प्रेमशंकर रघुवंशी
About the poet

प्रेमशंकर रघुवंशी

View profile & all 70 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like