स्‍वरलिपि - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

5 min read · 12.4K reads

बोली है माँ
जिसे धीरे-धीरे
सब भूलते जा रहे

बूढ़ी उस माँ को
मैं उसका छोटा बेटा
बड़ा जो हो चला
सिखलाना चाहता
अपनी वर्णमाला
भाषा की वर्णमाला

सिखलाता लिखना
काँपती उँगलियाँ थाम कर उसकी
चलना सिखलाता
काग़ज़ पर
इस वार्धक्‍य में

जैसे उसने सिखलाया
बचपन में मुझे
पग धरना
आगे बढ़ना इस धरती पर

व्‍यंजन वह जानती
वही तो रही
पकाती परोसती
सबके लिए जीवन में
स्‍वर में अलबत्‍ता होती कठिनाई
कभी आवाज़ कहाँ उठाई
हक़ के लिए अपने
किसी इच्‍छा किसी स्‍वप्‍न को
स्‍वर कब दिया

ज़िद्दी मैं
फिर भी लगा
पीछे पड़ा
आगे खड़ा
कि सिखला कर ही मानना
स्‍वर के प्रकार
अकार इकार उकार

हर कुछ तो अब तक
किया स्‍वीकार
फिर क्‍या हरस्‍वीकार हरस्‍वीकार ( हर्स्‍व इकार ) ?

बोलती माँ आजि‍ज आ
भीतर भरती दीर्घ ईकार...।
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे