मृत्यु प्रमाणपत्र - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

3 min read · 12.4K reads

यही अंतिम पहचान
और पाना एकदम आसान

जगह जगह सूचनायें उद्घोषणायें

पता किया है
यह भी उतना ही
सहल
जितना दूसरे प्रमाणपत्र

अब चूँकि एक काम है
इसलिए इसका भी दाम है

नहीं तो कहना सुनना
दबिश सिफ़ारिश

कफ़न का भी सौदा होता जब
फिर इसमें किसी रियायत की
उम्मीद क्यों

सवाल है
इतना कौन करेगा
अपने पीछे
अपने बाद
जबकि रहे तो कोई नहीं
करता याद

जैसे सब किया धरा
सारे खाने पूरे
समझदारी तो यही
अपने जीते जी
यह भी एक प्रमाणपत्र
रख लिया जाये बनवा कर…
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like