धूप होगी बारिशें होती रहेंगी - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

5 min read · 12.3K reads

धूप होगी बारिशें होती रहेंगी
आदमी की कोशिशें होती रहेंगी

चाह कर भी राह में रुक पाओगे कब
हर क़दम पर साज़िशें होती रहेंगी

बँट गयी धरती घिरा आकाश लेकिन
होने की गुंजाइशें होती रहेंगी

रूह जो भीतर ज़रा उसको सँवारें
और तो आराइशें होती रहेंगी

कह रहा हूँ और न कोई सुनने वाला
उठने पर फ़रमाइशें होती रहेंगी

हैं तो कोई झाँकने आता कहॉं है
जाएँगे तो पुर्सिशें होती रहेंगी

सिर्फ कोई प्यार की धड़कन न होगी
जिस्म है तो जुबिशें होती रहेंगी

चाहने वाले नया कब कर न गुज़रें
कब न थीं हैं बन्दिशें होती रहेंगी

आदमी कैसे रहेगा आदमी फिर
पूरी गर सब ख़्वाहिशें होती रहेंगी

साथ मिलकर काट लें ये रात अनिमेष
याद पिछली रंजिशें होती रहेंगी
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like