दर्द देता रहे कोई रह-रह के - प्रेमरंजन अनिमेष

प्रेमरंजन अनिमेषप्रेमरंजन अनिमेष

3 min read · 12.4K reads

दर्द देता रहे कोई रह रह के
मैं जलूँ और मुहब्बत महके

इतने सामां न जुटा दिल मेरे
कोई आएगा नहीं फिर कह के

आहों पे लोग यहाँ हँसते हैं
दिल ये हलका नहीं होगा कह के

घर का इक नक़्शा बनाता हर दिन
रात लग जाता हूँ उससे ढह के

टूटी कश्ती-सा कभी आऊँगा
वक्‍़त की धार में शायद बह के

आग पहली जली होगी इनसे
कैसे छूते ही ज़रा लब दहके

पानी भी कितना जलाता अनिमेष`
तेरी इन आँखों में देखा रह के
प्रेमरंजन अनिमेष
About the poet

प्रेमरंजन अनिमेष

View profile & all 61 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like