फूलों को रखना होगा
यह प्रमाणपत्र
अगर वे रहना चाहते हैं बागीचे में
मछलियों को
यदि तैरना वे चाहतीं सरोवर में
परिंदे तभी परवाज़ कर पायेंगे आसमान में
जब इसे दिखायेंगे
काम ढूँढ़ने कहीं भी जाने के लिए
लड़की को किसी घर में रह पाने के लिए
और तवायफों को कोठों पर
साथ रखना होगा यह प्रमाण
और जब कोई चाहे प्रस्तुत करना
यह मिट्टी दूषित हो गई है जल गँदला हवा विषैली
पर अपने पास यह प्रमाणपत्र होना ज़रूरी
फ़िलहाल ज़रा इंतज़ार करें
क़तार में रहें
अपने हाथ धोने गया है वह
जो देगा यह प्रमाणपत्र…
यह प्रमाणपत्र
अगर वे रहना चाहते हैं बागीचे में
मछलियों को
यदि तैरना वे चाहतीं सरोवर में
परिंदे तभी परवाज़ कर पायेंगे आसमान में
जब इसे दिखायेंगे
काम ढूँढ़ने कहीं भी जाने के लिए
लड़की को किसी घर में रह पाने के लिए
और तवायफों को कोठों पर
साथ रखना होगा यह प्रमाण
और जब कोई चाहे प्रस्तुत करना
यह मिट्टी दूषित हो गई है जल गँदला हवा विषैली
पर अपने पास यह प्रमाणपत्र होना ज़रूरी
फ़िलहाल ज़रा इंतज़ार करें
क़तार में रहें
अपने हाथ धोने गया है वह
जो देगा यह प्रमाणपत्र…








