सोचते रह जाने के डर से - प्रेम साहिल

प्रेम साहिलप्रेम साहिल

1 min read · 12.4K reads

कई काम अटक जाते हैं
सोचने से
या देर में होते हैं

सोच में पड़कर
सोचते रह जाने के डर से
कई काम
बग़ैर सोचे ही कर डालते हैं लोग।
प्रेम साहिल
About the poet

प्रेम साहिल

View profile & all 7 Poems / Stories