तुम नहीं थे - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


बस तेरे कुछ साज थे पर तुम नहीं थे
कातिल वही अंदाज थे पर तुम नहीं थे

दिल जला उस सर्द मौसम की फिजा में
फिर से मधुर आगाज थे पर तुम नहीं थे

हर बार जागा नींद में, हर बार सिसका
हँसते हुए हर राज थे पर तुम नहीं थे

कैसे मनाता, क्या करता बस घुटता रहा
लम्हें वही नाराज़ थे पर तुम नहीं थे

महफ़िल वही, मै भी, मगर कुछ भी नहीं
सारे सुनहरे ताज थे पर तुम नहीं थे

दिखे बेपर्द तो दिल ने तड़पकर कह दिया
घूँघट में सारे लाज थे पर तुम नहीं थे

उठा एक शोर औ अरमान सारे दब गए
सागर के वे अल्फाज़ थे पर तुम नहीं थे |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like