ठंड़े अलफ़ाज़ - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


हर पत्थर जो उछला मेरा सर आजमाने को
सभी को साँचे में डाला मैंने मूरत बनाने को |

मेरे जज्बात जल रंगते रहे कोना इमारत का
कोई कसर बाकी भी है क्या घर सजाने को |

तेरे अलफ़ाज़ ठंड़े है, समझा तो मै लेकिन
मेरा ही आशियाँ तुझे मिला बोलो जलाने को |

गैरों से बच लूँ लाख, पर अपने तो है अपने
साया मेरा ही दौड़ता है, मुझे काट खाने को |

मुसाफिर कहाँ तुझको मिलेंगे लहर के अन्दर
सागर डूबी नौका है बस दिल को मनाने को |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like