सलोने सपने - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


जहाँ हर रात कुछ सपने सलोने सोते है
झील ये क्योँ तेरी आँखों की तरह होते है.

घनेरी शाम है तेरा यूँ पलकों का गिराना
इन कोटरों में जुगनू भी शबनम संजोते है.

बातें हज़ार करती है झुक-झुक कर निगाहें
और लब दो, हरदम सैकड़ो तूफ़ान ढोते है.

प्यार की, आँखों से बारिश, तुम ज़रा कर दो
अरमां के, कुछ पेड़ दिल में, हम भी बोते है.

देखा सागर को तुमने मुस्काते हुए हर दिन
तुम्हे मालूम है हँसते पलंग में पेड़ रोते है
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like