शहर मेरा वीराना है - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


बहते लहू ने आज पहली बार जाना है
खंजर का मेरे जिस्म से गहरा याराना है

फँसेंगे अब परिंदे जाल में साजिश है गहरी
सदियों से भूखी रूह ने देखा जो दाना है

हैरान हो कि सर पटककर हँस दिया मैंने
अरे,पत्थर बने महबूब को फिर से मनाना है

लोमड़ गीदड़ है, सियार है, कुछ भेड़िये है
फिर क्यों लोग कहते है शहर मेरा वीराना है

निकलते रहे आँसू अगर यूँ ही दीवानों के
सागर तेरे पानी को एक दिन सुख जाना है
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like