महबूब की खुशबु - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


साँसों में मेरी भीनी खुशबु सी छा रही है
यादों के झूले पर तू मुझको झुला रही है

पाया है मैंने सबकुछ जो आज तक चाहा
दूरी मगर तुमसे मुझको रुला रही है

तंगदिल शहर में मैंने दड़बों को घर बनाया
गाँव की सुनी गलियाँ हर पल बुला रही है

दीखते है मुझको पग-पग नये-नये चेहरे
सूरत तेरी फिर क्यूँ मुझे इतना सता रही है

देखो जरा सारा जहाँ कैसे महक रहा है
मेरे महबूब की खुशबु केसर लुटा रही है

यह जानकर भी ख्वाहिश होती नहीं पूरी
सागर की आँखें हर पल सपने सजा रही है||
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like