ईमान को तुम सर पटकने दो - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


क्योँ वह बुजदिलों को पास में हर बार रखता है
भला घर की हिफाजत को भी कोई सियार रखता है|

अरे इस देश में ईमान को तुम सर पटकने दो
नालायक ही यहाँ पर कब्जे में सरकार रखता है |
 
जबरन पा नहीं सकता कोई चैन औ मोहब्बत को
कभी घाव चीड़ने को वैद्य क्या तलवार रखता है |

भ्रमर को प्यार है गुल से तो रस वो खूब चुसेगा
कहीं नुकसान लेकर भी कोई व्यापार रखता है |

भरोसा रख जरा सागर, अमन खुद को दोहराएगा
बहारों से मिलन का चमन भी दरकार रखता है
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like