लिख रही अविराम सरिता,
नेह के संदेश .
पंक्तियों पर पंक्ति लहराती बही जाती
सिहरती तनु अंगुलियों से आँकती
बहती नदी जो सिक्त आखर .
अर्घ्य की अंजलि समर्पित,
तुम्हें सागर!
नेह के संदेश .
पंक्तियों पर पंक्ति लहराती बही जाती
सिहरती तनु अंगुलियों से आँकती
बहती नदी जो सिक्त आखर .
अर्घ्य की अंजलि समर्पित,
तुम्हें सागर!








