प्रश्न - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

जब अपने से छोटे,
और उनसे भी छोटे
रुख़सत हो,
निकलते चले जाते हैं सामने से
एक-एक कर,
अपना जीवन अपराध लगता है

जब वंचित रह जाते हैं लोग,
उस सबसे जो हमने पाया
तरसते देख गुनाह लगती हैं-
अपनी सुख-सुविधायें,
कि दूसरे का हिस्सा
हम दबाये बैठे हैं
अपनी सारी क्षमतायें बेकार
कि अब कौन सी सार्थकता
बाकी रह गई?

भाग्यशाली हैं वे,
जो जीवन-मृत्यु को
सही सम्मान दे,
समय से प्रस्थान कर जाते हैं
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like