नोक-झोंक - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

5 min read · 12.3K reads

पति खा के धतूरा, पी के भंगा, भीख माँगो रहो अध-नंगा,
ऊपर से मचाये हुडदंगा, ये सिरचढी गंगा!
फुलाये मुँह पारवती!

मेरे ससुरे से सँभली न गंगा, मनमानी है विकट तरंगा,
मेरी साली है, तेरी ही बहिना, देख कहनी -अकहनी मत कहना!
समुन्दर को दे आऊँगा!

रहे भूत पिशाचन संगा, तन चढा भसम का रंगा,
और ऊपर लपेटे भुजंगा, फिरे है ज्यों मलंगा!
सोच में है पारवती!

तू माँस-सुरा से राजी, मेरे भोजन पे कोप करे देवी .
मैंने भसम किया था अनंगा, पर धार लिया तुझे अंगा!
शंका न कर पारवती!

जग पलता पा मेरी भिक्षा, मैं तो योगी हूँ, कोई ना इच्छा,
ये भूत औट परेत कहाँ जायें, सारी धरती को इनसे बचाये,
भसम गति देही की!

बस तू ही है मेरी भवानी, तू ही तन में में औ मन में समानी,
फिर काहे को भुलानी भरम में, सारी सृष्टि है तेरी शरण में!
कुढ़े काहे को पारवती!

मैं तो जनम-जनम शिव तेरी, और कोई भी साध नहीं मेरी!
जो है जगती का तारनहारा, पार कैसे मैं पाऊँ तुम्हारा!
मगन हुई पारवती
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like