जीवन-काँवर - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

 
भौतिकता और चेतना के दो घटवाली जीवन-काँवर,
लेकर आता है जीव, श्वास की त्रिगुण डोर में अटका कर,

हर बार नये ही निर्धारण, काँवरिये की यात्रा के पथ
चक्रिल राहों पर भरमाता, देता फिर बरस-बरस भाँवर .

घट में धारण कर लिया आस्था-विश्वासों का संचित जल
अर्पित कर महाकाल को फिर, चल देता अपने नियतस्थल!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like