बाबुल जिया मोरा घबराए, बाबुल,
रहा न जाए
बाबुल मोरी इतनी अरज सुन ली जो,
मोहे सुनार के घर न दीज्यो
मोहे जेवर कभी न भाए
बाबुल मोरी इतनी अरज सुन ली जो,
मोहे व्यापारी घर न दीज्यो
मोहे धन दौलत न सुहाए
बाबुल मोरी इतनी अरज सुन ली जो
मोहे राजा घर न दीज्यो
मोहे राज करना न आए
बाबुल मोरी इतनी अरज सुन ली जो,
मोहे लोहार के घर दे दीज्यो
जो मोरी जंजीरें पिघलाए








