पसीने वाली कविता - प्रशान्त कुमार

प्रशान्त कुमारप्रशान्त कुमार

2 min read · 12.4K reads

पसीने की
पहली बूँद के साथ
माथे से फिसली एक कविता
और हवा के झोंके से सूख गई ।

आगे
हर बार चलते हथौड़े से
मज़दूर के माथे से
ढुलका पसीना ।

शाम
जब वह
थककर घर लौटा
कविता से नहाया हुआ था ।
प्रशान्त कुमार
About the poet

प्रशान्त कुमार

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like