झुका हुआ दर्द - प्रशान्त कुमार

प्रशान्त कुमारप्रशान्त कुमार

2 min read · 12.4K reads

झुकी हुई नज़रों से
नज़र आता है
झुका हुआ आसमान

झुके आसमान के लिए
झुकी हुई ज़मीन
झुकी ज़मीन के लिए
झुके हुए हैं पेड़

पेड़ों की तरह
झुकी है अम्मा

उसकी झुकी हुई कमर में
दर्द छिपा है
झुका हुआ ।
प्रशान्त कुमार
About the poet

प्रशान्त कुमार

View profile & all 4 Poems / Stories