पल भर में - प्रांजल धर

प्रांजल धरप्रांजल धर1 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

ज़िन्दगी के लम्बे प्लेटफ़ॉर्म पर
न जाने क्या सोचते-सोचते
ग़लत टिकट ख़रीद डाला
मौत के एक हिम्मती लेकिन उदास यात्री ने।
साँसों की टिकट-खिड़की से
आशंकित सफर के
अनेक ख़तरे नज़र आ जाते हैं,
ऐसे बहुत सारे यात्री
सफर के बन्दोबस्त को
टूटा और बिखरा हुआ पाते हैं!
और लाल-हरे सिग्नलों के कितने ही नियम
पल भर में टूट जाते हैं।
कुछ को लूटता है सफर और कुछ
सफर को ही लूट जाते हैं।
प्रांजल धर
About the poet

प्रांजल धर

View profile & all 34 Poems / Stories