अपनी बेटी के लिए-8 - प्रमोद त्रिवेदी

प्रमोद त्रिवेदीप्रमोद त्रिवेदी

2 min read · 12.4K reads

जब फूल नहीं खिला था,
तब भी वह खिला था
जब खिला है वह
तो खिल उठी हैं दिशाएँ!

देखो!
सूर्य एक कविता लिख रहा है
नहीं, सूर्य कविता हो रहा है।
फूल स्वयं सूर्य हो रहा है
और सूर्य
फूल-सा कोमल और सुगंधमय!

किस-किस तरह कौन
क्या-क्या हो रहा है!
हवा सुगन्ध की संगत में
यह कौन-सा राग
गा रही है?
प्रमोद त्रिवेदी
About the poet

प्रमोद त्रिवेदी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like