विदा का हाथ - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

वह विदा हो रहा था
विदा करते हुए उसके हाथ को उठना था

इस बार यन्त्रवत नहीं
हाथ को हाथ की तरह उठना था
बहुत आहिस्ते से उसके बोध ने प्रवेश किया
हरकत में हाथ आहिस्ते से उठता था
उसकी आँख से प्रेम बरसकर गिरता था
वही प्रेम बहता हुआ हाथ में शिखर-सा उठता था

हाथ पूरा उठा हुआ विदा में हिलता था
हिलते हुए हाथ में बोध प्रवाहित होता था !
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like