हाँ - प्रकाश

प्रकाशप्रकाश11 Sept 1976 – 23 Sept 2016

2 min read · 12.4K reads

जितनी देर मैं हाँ करता रहा
उतने क्षण जीवन था

ऐसा नहीं कि हाँ से आता जीवन
उजला ही था
कुछ ऎसी भी रातें थीं
जिनमें चांद अनुपस्थित था

मैंने जब भी किसी ना को हाँ कहा
एक छोटा तारा झलकता देखा
खिड़की से दूर
एक पहाड़ के सिर पर सिर उठाता!
प्रकाश
About the poet

प्रकाश

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like