आखिरकार - प्रकाश मनु

प्रकाश मनुप्रकाश मनु12 Sept 1950

6 min read · 12.4K reads

तुम छीनते गये
मेरे छोटे-छोटे सुख और बड़ी आस्थाएं
-यह शायद तुम्हारी साजिश का एक जरूरी
अंग था
कि तुम मुझे अकेला और कमज़ोर कर दो

तुमने छीन ली मेरी मां
-बूढ़ी झुर्रियोंदार एक छाया जिसमें
सुख-दुःख सह जाता था,
छीन लिये मेरे बच्चे, मेरी बीवी
मेरे दोस्त-मेरा परिवार/जिसमें जीता था
लगातार चोट खाया लहूलुहान
अहं भी जहां हंस लेता था-वह परिधि
तुमने तोड़कर फेंक दी

तुम काट-काट कर मुझे छोटा
करते गये
खण्ड-खण्ड करते रहे
कि न रहूं
न कहूं तुमसे शिकायत का एक शब्द भी

सुबह से शाम तक दांतेदार चक्र से
छीलते लगातार
मांस और मन की परतें उतारते
ख़त्म मुझे करते रहे
बे-अस्तित्व होने तक
काटते गय संवेदन-स्पन्द
सुख-दुख की अनुभूति-
जिन्दा होने के मायने

तोड़-फोड़ कर छोड़ दिया आखिर
तुमने एक पत्थर
बदबूदार अकेलेपन के बीच
न जिन्दा न मरता
-अपनी चालाक साज़िशों से
पीटते लुढ़काते
उस जगह मुझे छोड़ गये
जहां खोने के लिये अब और कुछ नहीं

लेकिन भूल गये तुम-
कि अतीत मुझ पर खुदता गया है
और-और भीतर
भड़कती आग की भाषा में
गहरी असरदार
रेखाओं की तरह-इंच-इंच में तूफान छुपाये
एक पानीदार दुख: खौलता हुआ

उन गर्म रेखाओं को छूकर
जलने लगी हैं अब हवाएं
जंगल पकड़ने लगे हैं आग...
प्रकाश मनु
About the poet

प्रकाश मनु

View profile & all 44 Poems / Stories

More from प्रकाश मनु

  1. छूटता हुआ घर - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  2. एक और प्रार्थना - प्रकाश मनु

  3. बच्चों की 101 कविताएँ - प्रकाश मनु

  4. बच्चों की अनोखी हास्य कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads
  5. प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ - प्रकाश मनु

    जन्म : 12 मई 1950, शिकोहाबाद (उ0प्र0) में।प्रकाश मनु बच्चों के जाने-माने और चहेते रचनाकार हैं। उन्होंने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया, ‘गोलू भागा घर से (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा, ‘लो चला पेड़ आकाश में, ‘इक्यावन बाल कहानियां, ‘चिन-चिन चूँ बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता, ‘इक्यावन बाल कविताएँ, ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ (बाल कविताएँ) पुस्तकें खासी चर्चित हैं।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी