सबसे कह दो - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

3 min read · 12.4K reads

सबसे कह दो कि
वो आज कहीं नहीं जाएगी
गुनगुनी धूप में बैठकर
धीरे-धीरे बालों में तेल लगाएगी
आज वो बरसों से टलते रहे
प्रेम-पत्र एक-एक कर लिखेगी
और ज़ोर से झूलते
हुए आसमान छू आएगी
आज वो फूलों को अपने
हाथों से छूएगी
छत पर ठण्डे बिस्तर में लेटकर
तारों को चलते हुए देखेगी
और धीमे-धीमे आकाश में चित्र बनाएगी
आज वो आँख बन्द कर
अपने कण्ठ से
सारी धरती को तर कर देगी।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like