गुलाब - प्रज्ञा रावत

प्रज्ञा रावतप्रज्ञा रावत2 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

कितना भी खराब हो समय
एक गुलाब के फूल से
ज़रूर स्वागत करूँगी मैं
तुम्हारा कविता

कितना ही थका हो तन
मेहमान से पूछे बिना
उम्दा चाय चढ़ा आऊँगी
चूल्हे पर मैं

कितनी ही आगे बढ़ जाओ
कविता तुम
तुम्हें दो और दो बराबर
चार नहीं होने दूँगी कभी मैं।
प्रज्ञा रावत
About the poet

प्रज्ञा रावत

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like